Latest news
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डपरगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील

परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील

देहरादून। नैनीताल जनपद की कोश्याकुटोली को अब परगना श्री कैंची धाम तहसील के नाम से जाना जाएगा। भारत सरकार ने उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए तहसील नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। क्षेत्रीय जनता और बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों ने सरकार के फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने बीते वर्ष कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस (15 जून) समारोह के मौके पर कोश्याकुटोली तहसील को कैंची धाम के नाम पर करने की घोषणा की थी। सीएम को घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तहसील के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। मुख्यमंत्री की यह पहल रंग लाई है। भारत सरकार की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोश्याकुटोली तहसील का नाम बदलकर परगना श्री कैंची धाम तहसील करने की मंजूरी दे दी गई है।
क्षेत्रीय जनता और बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि देश दुनिया के लाखों भक्तों की बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति भारी आस्था है। यहां रोजाना भारी संख्या में बाबा के भक्त धाम में दर्शन को पहुंचते हैं। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। धाम के चतुर्दिक विकास की खातिर कैंची धाम को मानसखण्ड मन्दिरमाला मिशन में भी शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments