Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता

उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता

देहरादून। कैलाश पर्वत का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब आपको कैलाश पर्वत का दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग से लंबी थका देने वाली यात्रा और पैदल खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। उत्तराखंड का पर्यटन विभाग अब इस यात्रा को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कराने जा रहा है।
भगवान भोले के भक्त अब भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने खाका भी तैयार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर महीने में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत के दर्शन कराए जाएंगे। एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत के दर्शन करने के लिए एक श्रद्धालु की करीब 66 हजार रुपए खर्च करने होंगे।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत की यात्रा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से शुरू होगी। सबसे पहले पिथौरागढ़ से श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से 70 किलोमीटर दूर गूंजी ले जाया जाएगा। इसके बाद गूंजी से करीब 21 किलोमीटर दूर नाभीढांग प्राइवेट जीप से ले जाया जाएगा। इसके बाद नाभीढांग से सेना और आईटीबीपी की सुरक्षा में सेना की गाड़ियों से श्रद्धालुओं को लिपुलेख पास तक ले जाया जाएगा। लिपुलेख पास व्यू प्वाइंट से श्रद्धालुओं को कैलाश दर्शन कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments