Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर...

पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

हरिद्वार: पतंजलि में बाहर से आए एक मरीज नेवैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पत्नी मानसिक रूप से बीमार पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।

उनकी पत्नी उसका इलाज कराने पतंजलि आई थी। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments