Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस बार पुलिस के साथ...

पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी होगी तैनात

देहरादून: प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक्शन मोड में आ गया है I इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। साथ ही सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक कर दिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने नए सिरे से परीक्षा की तैयारी की है।

एक ओर जहां आयोग दफ्तर में इंटेलीजेंस ने डेरा जमाया हुआ है, हर अधिकारी-कर्मचारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है तो दूसरी ओर आयोग ने भी अब 12 फरवरी को दोबारा होने जा रही पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए सख्त एक्शन प्लान बनाया है।

आयोग ने भरोेसे के कर्मचारियों को साथ लेकर सभी गोपनीय व अतिगोपनीय अनुभागों को एक ही जगह कर दिया है। उधर, सरकार के निर्देशों पर तय किया गया है कि हर शहर के हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में एलआयू की टीमें उतारी गई हैं। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

एडमिट कार्ड हुआ जारी

पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग आज बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए 1,58,210 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। आठ जनवरी को इनमें से 1,14,071 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 498 केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल आयोग ने किसी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments