Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारघाटी के लोग कल से हेलीकॉप्टर में फ्री में जा सकेंगे केदारनाथ

केदारघाटी के लोग कल से हेलीकॉप्टर में फ्री में जा सकेंगे केदारनाथ

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पैदल मार्ग से काफी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार सुबह भी धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सोनप्रयाग में उमड़ी। सोनप्रयाग से 15 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए डेंजर जोनों पर प्रशासन ने सुरक्षा जवानों को तैनात किया है। अब तक बाबा केदार के दरबार के 11 लाख 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। केदारघाटी में आपदा के बाद भक्त दोबारा पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने सुविधाएं भी बढ़ा दी हैं। डेंजर जोनों पर जहां एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि के जवान तैनात किए गए हैं तो डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
बुधवार सुबह सोनप्रयाग से काफी संख्या में भक्त धाम के लिए रवाना हुए। बीती 31 जुलाई को भारी बारिश की वजह से केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। जिसे श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के लिए एक महीने के भीतर खोल दिया गया है। अब केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में गजब उत्साह दिख रहा है। यही वजह है कि सोनप्रयाग में धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि प्रशासन का मुख्य फोकस केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को विधिवत संचालित करना है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग समेत धाम में सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद से वीरान पड़े पड़ावों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा करने के लिए कहा जा रहा है।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से हिमालय हेलीपैड शेरसी पर लोकल यानी स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए अलग से एक स्पेशल हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यह हेलीकॉप्टर कल यानी 5 सितंबर से अपनी उड़ान भरेगा। ऐसे में जिन लोगों को दर्शन या अपने व्यवसाय के लिए केदारनाथ धाम जाना है, वो अपने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दे सकते हैं। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन को लेकर विशेष रूप से हेली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में खुद का व्यवसाय कर रहे थे और उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। उनके लिए कल से निशुल्क हेली सेवा शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments