Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से उत्तराखण्ड में जनजीवन...

पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से उत्तराखण्ड में जनजीवन प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। न केवल मैदानी जिलों, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है और राज्य का अधिकतर क्षेत्र बारिश से प्रभावित दिखा है। यही नहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है।
दून में देर रात से ही तेज बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। सुबह के समय भी राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, देहरादून के अलावा हरिद्वार और कुमाऊं के मैदानी इलाकों में भी बारिश देखी गई है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचे इलाकों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। शनिवार को भी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी हुई। खास बात यह है कि इसके चलते पिछले 24 घंटे में तापमान में भी काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बारिश और ठंड के चलते कई लोग घरों में ही रुकने को मजबूर हैं। नए साल को देखते हुए कई पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। ऐसे में ऊंचे स्थान वाले हिल स्टेशन पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि, जो पर्यटक इको टूरिज्म या वाइल्डलाइफ को देखने के लिए उत्तराखंड आए हैं, उन्हें बारिश के कारण सफारी नहीं कर पाने का मलाल हो रहा है।
मौसम विभाग भी आने वाले 24 घंटे में इसी तरह बारिश के जारी रहने की संभावना व्यक्त कर रहा है। हालांकि इसके बाद बारिश का सिलसिला कुछ थम सकता है। लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण तापमान काफी कम रहेगा। खास तौर पर सुबह और रात के वक्त न्यूनतम तापमान लोगों की कंपकंपी छुड़ाएगा। मौसम विभाग ने राज्य में कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। खासतौर पर आज उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 2500 एमएम या उससे अधिक ऊपर वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments