Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी व कोश्यारी की जोड़ी पहुंची पिथौरागढ़, भाऊराव देवरस सभागार का...

सीएम धामी व कोश्यारी की जोड़ी पहुंची पिथौरागढ़, भाऊराव देवरस सभागार का किया लोकार्पण

पिथौरागढ़: अपने एकदिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया।इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत शेर सिंह पांगती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने मुख्यमंत्री धामी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड उन्नति के होंगे जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया है। वहीं हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, हमारी स्वयं सहायता महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जो कि उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

इस दौरान सीएम ने शेर सिंह कार्की विद्यालय के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की। वहीं भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने जनता को संबोधित करते हुए शेर सिंह कार्की द्वारा किए गए समाज के लिए कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है, इसके लिए मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशी देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री को मुवानी पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी। इसके अलावा सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में एमपी अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments