Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की छूट के लिए पीएम का आभार...

एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की छूट के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया

देहरादून। भाजपा ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की छूट के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, उज्ज्वला कनेक्शन पर सब्सिडी जारी रखने के बाद, यह निर्णय पुनः बताता है कि मोदी जी जन जन के स्वाभाविक अभिभावक हैं।
दो दिनों के अंदर घरों के चूल्हे की चिंता आसान करने वाली घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री भट्ट ने कहा,मोदी जी अपने निर्णयों से देशवासियों के प्रधान संरक्षक होने का आभास दिलाते रहते हैं। उनका महिला दिवस के अवसर पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की छूट करना मातृ शक्ति के लिए बड़ी सौगात है । उनका यह फैसला हमारी माताओं बहिनों के जीवन को आसान बनाने के साथ करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम करेगा। इससे पूर्व भी मोदी सरकार अगस्त माह में सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए पहले भी कम कर चुके हैं। दुनिया भर में आर्थिक संकट है लेकिन पीएम मोदी अपने कुशल रणनीति और जनकल्याण के भाव को लेकर इस तरह के कठिन कदम उठा रहे हैं।
कल महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्य के 4.5 लाख उज्ज्वला परिवारों को दिए उपहार की चर्चा करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आज उत्तराखंड गरीबों को सबसे कम मूल्य  पर सिलेंडर उपलब्ध कर रहा है । केंद्र सरकार कुल 300 रुपए की सब्सिडी उज्ज्वला कनेक्शन पर दे रही है, वहीं राज्य की धामी सरकार भी 3 सिलेंडर रिफिल मुफ्त दे रही है । इस तरह प्रदेश में उज्ज्वला सिलेंडर को न्यूनतम कीमत पर देकर अंतोदय परिवारों के घरों को रोशनी से भर रहे हैं। भाजपा सरकारों का यह निर्णय गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पूरे परिवार के स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में मददगार होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments