Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम ने मुख्यमंत्री धामी के कामों को सराहा

पीएम ने मुख्यमंत्री धामी के कामों को सराहा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार की सराहना की है। उन्होंने धामी सरकार के कामों की तो तारीफ की ही यह भी माना कि केन्द्र सरकार के साथ कदमताल करने में भी  धामी सरकार पीछे नहीं है। केन्द्र की योजनाओं का उत्तराखण्ड में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है और ‘डबल इंजन’ सरकार का ‘डबल’ फायदा उत्तराखण्ड को मिल रहा है। उन्होंने 28 मिनट के भाषण के दौरान कई बार उत्तराखण्ड सरकार की प्रशंसा की।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के उद्घाटन सम्बोधन की शुरुआत उत्तराखण्ड सरकार की सराहना के साथ की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदार के दर्शन के लिए निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तरराखण्ड का दशक है। अब मैं अपने उस कथन को चरितार्थ होते हुए देख रहा हूं। प्रधानमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग मामले का जिक्र करते हुए कहा कि बीते दिनों उत्तरकाशी में टनल से हमारे श्रमिक भाईयों को सुरक्षित निकालने का जो सफल अभियान चला, उसके लिए मैं राज्य सरकार समेत सभी का विशेष तौर पर अभिनन्दन करता हूं।
 प्रधानमंत्री ने केन्द्र और राज्यों में बन रही पूर्ण बहुमत की सरकारों के विषय में कहा कि आकांक्षी भारत आज अस्थिरता नहीं चाहता। वो स्थिर सरकार चाहता है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भी हमने ये देखा है। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार चुनने का काम उत्तराखण्ड के लोगों ने भी किया था। यहां भी जनता ने गुड गवर्नेंस के लिए वोट दिया, गवर्नेंस के ट्रैक रिकार्ड के आधार पर वोट दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परिस्थितियों में उत्तराखण्ड भी विशेष हो जाता है क्योंकि यहां डगल इंजन की सरकार है। उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयास चारों ओर दिख रहे हैं। राज्य सरकार अपनी तरफ से जमीनी सच्चाई को समझते हुए यहां तेजी से काम कर रही है। इसके अलावा भारत सरकार की योजनाओं को हमारे विजन के मुताबिक यहां की सरकार उतनी ही तेजी से जमीन पर उतारती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सरकार 21वीं सदी के आधुनिक कनेक्टिविटी के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर यहां अभूतपूर्व इन्वेस्टमेंट कर रही है। केन्द्र सरकार के इन प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटे शहरों और गांव कस्बों को सड़क से जोड़ने के लिए पूरी शक्ति से काम कर रही है। आज उत्तराखण्ड में गांव की सड़कें हों या फिर चारधाम महामार्ग इन पर अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं आज उत्तराखण्ड सरकार को ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड लॉच करने के लिए बधाई देता हूं। ये उत्तराखण्ड के लोकल उत्पादों को विदेशी बाजारों में स्थापित करने के लिए बहुत अभिनव प्रयास है। ये हमारी ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की अवधारणा को और मजबूत करेगा। इससे उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को विदेशी बाजारों में पहचान मिलेगी, नया स्थान मिलेगा।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments