Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री ने आईएफएससी सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने आईएफएससी सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया

देहरादून। देव आईटी लिमिटेड जो एक वैश्विक आईटी सेवाओं की कंपनी है और क्लाउड सेवाएं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एंटरप्राइज एप्लिकेशन और मैनेज्ड आईटी सेवाएं प्रदान करती है, ने एक अत्याधुनिक सिंगल विंडो आईटी सिस्टम विकसित कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया है। यह प्लेटफार्म भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में व्यवसायों की स्थापना को क्रांतिकारी रूप से सरल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लेटफार्म का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में अहमदाबाद में किया गया। सिंगल विंडो आईटी सिस्टम एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की देखरेख में बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म उन कंपनियों के लिए काम को आसान और तेज बनाता है जो आईएफएससी में अपना काम शुरू करना चाहती हैं। देव आईटी के संस्थापक और चेयरमैन प्रणव पंड्या ने इस अवसर पर कहा, “हमें सिंगल विंडो आईटी सिस्टम के लॉन्च के साथ भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। यह परियोजना हमारी क्षमता को दर्शाती है कि हम कैसे स्केलेबल, नवाचारी समाधान बना सकते हैं जो जटिल व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाते हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments