Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मतदाताओं से अपने मताधिकारों...

पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मतदाताओं से अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सभी विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ में दूसरे तथा अंतिम चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए हर वोट मूल्यवान है। मध्य प्रदेश के मतदाताओं को दिए संदेश में उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य भर के मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र के इस उत्सव की चमक में चार चांद लगाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments