Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रगति में योगदान के लिए की अभियंताओं...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रगति में योगदान के लिए की अभियंताओं की सराहना 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) पर अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका नवोन्वेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण देश की प्रगति की रीढ़ है।

अभियंता दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान एम विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए जाना जाता है। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 में हुआ था, उन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इंजीनियर दिवस पर सभी मेहनती इंजीनियरों को बधाई! उनका नवोन्मेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति की रीढ़ रहा है। अवसंरचनात्मक चमत्कारों से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments