Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून महानगर की पांचों विधानसभा सीटों में आयोजित किए गए पीएम मोदी...

देहरादून महानगर की पांचों विधानसभा सीटों में आयोजित किए गए पीएम मोदी के लाइव वार्तालाप कार्यक्रम

देहरादून। मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो नव मतदाता अभियान के तहत महानगर देहरादून की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किए गए। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नव युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं दी साथ ही अभिनंदन किया कि नव मतदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो नव मतदाताओं को भारत का नवनिर्माण करने के लिए नमन करते हैं। ऐसी विराट सोच वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हो सकते हैं।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा एवं रायपुर विधानसभा क्षत्र के कार्यक्रम में प्रतिभा किया साथ ही महानगर अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी युवाओं से आवाहन किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार सभी नव मतदाता युवाओं को इस देश का आने वाले भविष्य निर्माण का दायित्व दिया है यह हम सब लोगों के लिए गौरवपूर्ण बात है यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की ही सोच है कि हम सब युवाओं को इस योग्य को समझते हैं मोदी जी ने अपने उद्बोधन में आने वाले समय में देश के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर हैं आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है इस बड़ी अर्थव्यवस्था का लाभ हमारे सभी नव युवाओं को प्राप्त होगा। यह हम सब का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने सभी नव मतदाताओं के बीच अपनी बातों को साझा किया है हम सभी उनका धन्यवाद देते हैं कि बदलते हुए भारत में विकसित भारत में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होने जा रहा है। इसी युवा सोच के साथ विकसित भारत का निर्माण होगा। मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी नव मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि आप सभी लोगों ने मोदी जी की अहम बातों को सुना और इस कार्यक्रम का हिस्सा बने आने वाला युग आप सब लोगों का है। कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा ने सभी युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं नमो नमो मतदाताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी विनय रोहिल्ला, महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, मोहित शर्मा, अर्चित डाबर, शुभम सिमल्टी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मतदाता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments