Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में 11 अप्रैल को पीएम मोदी की दूसरी रैली

उत्तराखंड में 11 अप्रैल को पीएम मोदी की दूसरी रैली

हरिद्वार। चुनाव प्रचार में कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा के चुनाव प्रचार ने पूरी तरह से रफतार पकड़ ली है। एक तरफ जहां कांग्रेस अभीतक अपने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तक तय नहीं कर पाई तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को दूसरे चुनावी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। 11 अप्रैल को पीएम मोदी हरिद्वार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा नेताओं के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हरिद्वार में पीएम की चुनावी रैली का लाभ भाजपा को न सिर्फ हरिद्वार लोकसभा सीट पर मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड और यूपी की दो अन्य-अन्य सीटों पर भी मिलेगा।
हरिद्वार लोकसभा सीट की सीमाएं यूपी के दो जिलों सहारनपुर और मुजफ्फनगर से जुड़ती हैं। ऐसे में भाजपा को पश्चिमी यूपी की इन दोनों सीटों पर पीएम मोदी की रैली का फायदा मिलेगा। वहीं उत्तराखंड की टिहरी और गढ़वाल लोकसभा सीट का बड़ा क्षेत्र भी हरिद्वार से लगाता है, तो इसीलिए माना जा रहा है कि उत्तराखंड की इन दोनों सीटों पर भी पीएम मोदी की रैली का असर पड़ेगा। गौरतलब है कि हरिद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतार रखा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत से है। हरीश रावत भी अपने बेटे वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments