Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बलिदानियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बलिदानियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: पुलवामा आतंकी हमले को आज चार वर्ष पुरे हुए है I चौथी बरसी पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बलिदानियों को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा याद: गणेश जोशी

मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश इन वीरों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में बलिदान हो गये थे। जिसमें उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया।

कहा कि 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकी ठिकानों को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था।

प्रदेश में सैन्य धाम का निर्माण

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि शहीदों के सम्मान में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है।

जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा। हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे।

कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है। सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments