Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डनिवेश को लेकर सीएम के भगीरथ प्रयास, उत्तराखंड का दशक लाने वालेः...

निवेश को लेकर सीएम के भगीरथ प्रयास, उत्तराखंड का दशक लाने वालेः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी की दुबई-आबूधाबी की यात्रा को युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने का भागीरथी प्रयास बताया है। इस दौरे की हजारों करोड़ के एम्पोयू के साथ हुई शुरआत पर प्रशंसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, परिश्रम की इस परकाष्ठा में जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और यह इन्वेस्टर समिट उत्तराखंड का दशक लाने वाला साबित होगा।
इन्वेसमेंट समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की दुबई और आबूधाबी यात्रा पर श्री भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे रोजगार और विकास वृद्धि की राह में मील का पत्थर बनने वाला बताया है । उन्होंने कहा, राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाना है तो युवाओं को सशक्त बनाना होगा। जिसके लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की आवश्यकता है जो सिर्फ सरकारी नौकरियों से संभव नहीं है। मुख्यमंत्री युवा हैं और युवाओं की पीड़ा को महसूस करते हैं लिहाजा वे प्रयाप्त संख्या में सक्षम रोजगार पैदा करने के लिए राज्य में निवेश के महत्व को समझते हैं। यही वजह है कि वे उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपने राज्य के युवाओं के बेहतर और सुरक्षित करने के लिए लगातार देश विदेश में उद्योगपतियों के पास पहुंच रहे हैं
विपक्ष की तमाम टीका टिप्पणियों को सिरे से नकारते हुए श्री भट्ट ने कहा, जनता देख रही है कि उनका प्रतिनिधि राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए कोशिशों की पराकाष्ठा कर रहा है। इससे पहले सीएम ब्रिटेन गए और 40 हजार करोड़ के प्रस्ताव लेकर लौटे, ऐसे में उम्मीद है कि वर्तमान यात्रा में भी रिकॉर्ड पैमाने पर निवेश के एमोयू हम करने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तक हम 2.5 लाख करोड़ औधौगिक निवेश के लक्ष्य को अवश्य पूरा कर लेंगे ।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री धामी विकसित राज्य बनने के स्वप्न को साकार करने के लिए जिस तरह रात दिन एक किए हैं, इन प्रयासों में समस्त प्रदेशवासी उनके साथ हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, इस बार समिट से आने वाला निवेश, राज्य का आर्थिक नक्शा बदलने और उत्तराखंड का दशक लाने वाला साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments