Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा...

पीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा नहीं पा रही कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा ने पीएम मोदी के उतराखंड दौरे पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि वह राज्य को मिल रही सौगात को पचा नही पा रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने सत्ता में रहते विशेष राज्य का दर्जा छीना हो उनके लिए विकास परियोजनाओं की अहमियत का अंदाजा लगाना संभव नही है।
चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उनकी  विकास के प्रति नकारात्मक सोच का नतीजा करार दिया है। उन्होंने कहा, मोदी जी जब उत्तराखंड आते है तब राज्यवासियों के लिए विकास योजनाओं की बड़ी बड़ी सौगातें देते रहे हैं । पीएम के राज्य के प्रति लगाव और विकास योजनाओं के लिए राज्य को मिल रही सौगात को कांग्रेस पचा नही पा रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रम और अफवाह फैलाने के चलते जनता उन्हे पहले ही पूरी तरह नकार चुकी है। अव वह दुष्प्रचार के लिए नये हथकंडे अपना रही है।
 बहिनों के केश उतरवाकर सनातन संस्कृति का अपमान करना हो चाहे विकास कार्यो के विरोध मे प्रदर्शन। जबकि इस सबसे अलग राज्य की जनता ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री और संरक्षक का शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया है।
माहरा की मोदी के दौरे को लेकर की जा रही अनर्गल और विरोधाभासी बयानबाजियों की कड़ी आलोचना करते हुए श्री चैहान ने कहा, एक तरफ वे प्रधानमंत्री के मणिपुर सिक्कम जानें की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ विकास परियोजनाओं की सौगातों को नाकाफी बताते हुए अधिक राहत की मांग करते हैं। कांग्रेस पीएम से मांग भी कर रही है और उनके राज्य मे आने का विरोध भी कर रही है। जबकि सभी जानते हैं ये वही कांग्रेस ने जिन्होंने केंद्र की सत्ता में आकर अटल सरकार द्वारा दिए गए विशेष राज्य के आर्थिक पैकेज को वापिस ले लिया गया । तब कांग्रेस के किसी भी नेता की राज्य के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नही हुई। 10 वर्ष तक यूपीए सरकार काबिज रही लेकिन यही नेता कभी कोई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को नहीं दिला पाए। ऐसे में जब एक के बाद एक लाखो करोड़ की परियोजनाएं मोदी सरकार के मार्गदर्शन में संचालित हैं तो कांग्रेस को छटपटाहट होना लाजिमी है। उन्होंने कहा, बेशक इस दौरे से मिली सौगातों की अहमियत का अंदाजा जनसरोकारों से कटे हुए कांग्रेस नेताओं को नही है लेकिन जनता मोदी द्वारा प्रदेश में विकास की गंगा प्रवाहित करने के लिए लगातार परियोजनाओं की लहर लाने के महत्व को बखूबी समझती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments