Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदंपति हत्याकांड के बाद पुलिस सतर्क, बाहरी लोगों का किया सत्यापन

दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस सतर्क, बाहरी लोगों का किया सत्यापन

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। बाहरी लोगों का संघन चेकिंग अभियान चला। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों का एमवी एक्ट और दर्जनों का कोर्ट का चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किरायेदारों रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी निर्देशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप ने ।6 टीमें बनाकर क्षेत्र में बाहरी लोगों, किरायेदारों, घरेलु नौकरों की संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान तकरीबन 6 घंटे तक चला। पुलिस ने चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के किरादार रखने वाले एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों का एमवी एक्ट में चालान काटे।

पुलिस ने संयोजन धनराशि के रूप में 85,000ध्-रुपये बसूले। जबकि पुलिस ने 46 मकान मालिकों का  कोर्ट  के चालान काटे। चैकिंग अभियान में लगे पुलिस अधिकारियों ने  मकान मालिकों को अवगत कराया गया कि बिना सत्यापन के  किरायेदारों को  न रखा जाए।

दोबारा चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के किराएदार मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले दिनों ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी को पकडने में पुलिस की टीमें लगी हुई है। मगर हत्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments