Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने मानव तस्करी गिरोह को किया गिरफ्तार, 14 पीड़िताओं को किया...

पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह को किया गिरफ्तार, 14 पीड़िताओं को किया मुक्त

देहरादून: कश्मीर पुलिस ने बड़गाम जिले में सक्रिय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके चंगुल से 14 पीड़िताओं को मुक्त कराया है। इसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दुलीपोरा गांव में मानव तस्करी गिरोह के काम करने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने शमीम अहमद भट के दुलीपोरा पार्थन स्थित घर और आसपास के इलाके में दबिश देकर 14 पीड़िताओं को मुक्त कराया| इसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने शमीम अहमद, शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस स्टेशन बडगाम में एक केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बडगाम के साथ-साथ घाटी के अलग-अलग जगहों से लड़कियों को खरीद कर लाते थे। इनसे गलत काम भी कराया जाता था।

अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। मुक्त कराई गई पीड़िताओं को चाडूरा के पुनर्वास केंद्र में रखा गया र्है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments