Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 40 किलो चरस हुआ बरामद

पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 40 किलो चरस हुआ बरामद

देहरादून: जम्मू की नगरोटा पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से 40 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि तस्कर का नाम मोहन सिंह हैं| वह पंजाब के पटियाला का रहने वाला हैं| मोहन ट्रक नंबर पीबी10 सीजेड 4214 में चरस लेकर श्रीनगर से आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर नाका लगाकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के केबिन में छुपाकर चरस रखी हुई थी। 

यह ट्रक पंजाब से तीन दिन पहले जम्मू पहुंचा था, जो जम्मू से खाली ही श्रीनगर गया था और वहां से खाली ही जम्मू पहुंचा। हैरान करने वाली बात तो यह है कि कश्मीर से करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करके और रास्ते में 50 से ज्यादा पुलिस नाकों को क्रास करके यह नगरोटा तक पहुंच गया।

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के ट्रक में 40 किलो चरस रखी गई थी। संभव है कि यह चरस पाकिस्तान से आई हो। हालांकि अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस खेप को लेकर पंजाब जा रहा था। इसके बाद इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments