Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपल्टन बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, दर्जनों हिरासत में

पल्टन बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, दर्जनों हिरासत में

देहरादून। पल्टन बाजार में गत दिवस हुई घटना के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को पल्टन बाजार में सैडल खरीदने आयी एक युवती से दुकान के मुस्लिम सेल्समैन की छेडछाड की घटना के बाद लोगों ने युवक की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गये और बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया गया। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पडा। देर सांय जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। इस घटना में शामिल युवक मूल रूप से बिजनौर का निवासी निकला था जिसके बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और उसने संदिग्धो की खोजबीन के लिए सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है।
इस मामले में मंगलवार को एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस ने पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगो के किये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक 50 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया है जहंा उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने व्यापारी वर्ग से भी अनुरोध किया है कि अभियान के दौरान पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments