Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने किया अन्तराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने किया अन्तराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

देहरादून: कोतवाली पटेलनगर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अन्तराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का छापामार कर पर्दाफाश किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि काली मंदिर के पास अकेडमी ऑफ़ क्रिएटिव ट्रेंनिंग एंड स्किल की बिल्डिंग मे दो व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुच मौके से दो सट्टेबाजों मनीष पुत्र जगदम्बा उम्र 22 वर्ष व् प्रकाश सिंह पुत्र दौलत राम उम्र 23 वर्ष को हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि हिरासत में लिए गए सट्टेबाजों से पुलिस ने 2 लैपटॉपए, 1 जिओ फाइबर, 6 मोबाइल फ़ोन व अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं। इसके अतिरिक्त मुंबई के 2 बैंकों में सट्टे के 15 लाख 16 हजार रूपए की धनराशि भी पुलिस ने अपनी बरामद की है।

पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि सट्टा सञ्चालन का काम दुबई की एक महादेव बुक नामक कंपनी द्वारा किया जाता हैI जिसके तहत कुल 150 अन्य ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के सेंटर भी संचालि किये जाते हैंI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments