Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस के एम्स में फिल्मी अंदाज में इमरजेंसी से दौड़ाई जीप वीडियो...

पुलिस के एम्स में फिल्मी अंदाज में इमरजेंसी से दौड़ाई जीप वीडियो सुर्खियों में

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर के द्वारा महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस ने फिल्मी अंदाज में इमरजेंसी से जीप दौड़ा दी। पुलिस की इस कार्रवाई का यह वीडियो खूब चर्चा में है।
एम्स ऋषिकेश के इतिहास में ऐसी पहली घटना घटी, जिससे हर कोई हैरान है। पुलिस का वाहन चैथी मंजिल के वार्ड में अचानक घुस गदरसअसल, एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़खानी की। घटना से जेआर व एसआर आक्रोशित हो गए और आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को आरोपी को अभिरक्षा में लेने के लिए करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एम्स प्रशासन ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। मरीजों के बेड के बीचों-बीच से गति से पुलिस का वाहन गुजरा। जिससे यहां मरीजों में हड़कंप मच गया।घटना सोमवार शाम सात बजे की है। बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में दो महिला चिकित्सक व एक पुरुष चिकित्सक के साथ ही एक पुरुष नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मौजूद आरोपी है कि उसने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप पर अनुचित मैसेज भी भेजे। इतना ही नहीं, आरोपी ने फांसी लगाने संबंधी स्टीकर भेजकर मानसिक उत्पीड़न और डराने का प्रयास भी किया। पीड़ित महिला चिकित्सक ने इस संबंध में सोमवार देर शाम ही एम्स प्रशासन के साथ पुलिस चैकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने एक महिला चिकित्सक को छेड़ने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments