Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeअपराधपतंजलि में उपचार के नाम पर धोखाधड़ी, छानबीन में जुटी पुलिस

पतंजलि में उपचार के नाम पर धोखाधड़ी, छानबीन में जुटी पुलिस

हरिद्वार: पतंजलि की वेबसाइट और फोन नंबरों के जरिये आमजन से उपचार के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पतंजलि के स्टाफ पर संदेह जताते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है|

दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कृपाल बाग कनखल से जुड़े रमन पंवार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रदीप चंद्र भट्ट पतंजलि योगग्राम में कॉल सेंटर का कार्य देखते हैं। प्रदीप के पास बुकिंग आदि के नाम से ठगी की तमाम शिकायतें आती हैं|

उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति पतंजलि पर विश्वास करने वाले व्यक्तियों के साथ उपचार आदि के नाम पर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने स्टाफ के लोगों पर शक जताते हुए कहा कि योग ग्राम की आधिकारिक वेबसाइट से धोखाधड़ी से जानकारी निकालकर और आधिकारिक मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग कर इलाज के नाम पर संबंधित व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। 

इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments