Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधशोरूम डकैती मामले में पुलिस की नजर बिहार पर टिकी

शोरूम डकैती मामले में पुलिस की नजर बिहार पर टिकी

देहरादून: रिलांयस ज्वैलरी शोरूम में पडी करोड़ो की डकैती मामले में उत्तराखण्ड  पुलिस की नजर बिहार पर टिकी है। इस मामले में पुलिस का दावा है कि डकैती की वारदात करने में माहिर बिहार के सुबोध गैंग का हाथ हैI हालांकि सुबोध अभी बिहार की जेल में बंद हैI

उल्लेखनीय है कि नौ नवम्बर को सुबह सवा दस बजे राजपुर रोड पर सचिवालय के सामने स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में कर्मचारियों को हथियारबंद बदमाश ने हथियारों के दम पर बधंक बना शोरूम से सारे सोने चांदी, हीरे आदि के जेवर लेकर फरार हो गये थेI घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एसओजी व पुलिस टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश में लगा दिया।

देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि इस वारदात में बिहार जेल में बंद सुबोध गैंग का हाथ है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले भी इस गैंग ने कई अन्य राज्यों में भी रिलायंस के ही ज्वैलरी शोरूम लूटे हैं। जिसके चलते अब इस गिरोह ने दून स्थित रिलायंस शोरूम को अपना निशाना बनाया। घटना के अगले ही दिन पुलिस को बदमाशों की मोटरसाईकिलें व कार सहसपुर थाना क्षेत्र में मिली थी। इसके बावजूद पुलिस का अब भी यही दावा है कि यह काम बिहार के सुबोध गैंग का है। जबकि इससे खतरनाक गैंग व बदमाश उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। जो इस तरह की वारदातों को पूर्व में भी अंजाम दे चुके हैंI फिलहाल पुलिस जोर शोर के साथ इस मामले का खुलासा करने में जुटी हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments