Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में की छापे मारी

पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में की छापे मारी

देहरादून: लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में छापे मारी की| इस दौरान उन्होंने अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत उपकरण व 10 हजार लीटर लाहन बरामद की। इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मंगलवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और पीआरडी के जवान लोकेश कुमार ने डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से छापा मारा। इस दौरान उन्होंने कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद किए। जिसे पुलिस ने उसी समय नष्ट कर दिया।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे आरोपियों को चिन्हित कर रही है। जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी।

अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस ने दाबकी कला निवासी आरोपी संतरपाल और मोनू के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपी अवैध कार्य को नहीं करने से बाज आ रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments