Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ

पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ

दिल्ली: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बनाए गए हैं। वह ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी का स्थान लेंगे जिन्होंने ने कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। पराग अब तक कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। उन्होंने 10 साल पहले कंपनी जॉइन की थी। पराग ने इसे सम्मान की बात बताया है।

पराग अग्रवाल ने आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पी एच डी की है। वर्ष 2018 में उन्हें एडम मेसिंजर की जगह ट्विटर का चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं।

विदित हो कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं। माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट में सुंदर पिचई, अडोब में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा, वीएम वेयर में रघु रघुराम के बाद अब ट्विटर में पराग अग्रवाल सीईओ बने हैं।

बताते चलें कि जैक डोर्सी ने अपने तीन साथियों के साथ वर्ष 2006 को सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर की स्थापना की थी। इसके बाद वे सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योर्स में से एक बन गए थे। डोर्सी के पद छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमतें 10% तक बढ़ गईं।

जैक 2022 तक कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments