Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड24 घंटे में 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए

24 घंटे में 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम द्वारा प्रत्येक दिवस मीडिया के साथ प्रेस ब्रीफिंग किए जाने के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरान्त प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। इसके तहत 16 मार्च से 17 मार्च तक, 24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। (एफएसटी), स्टेटिक सर्विलांस (एसएसटी) टीम एवं क्विक रिस्पाँस टीम (क्यूआरटी) गठित की जा चुकी हैं एवं सक्रिय हैं। प्रदेश में एफएसटी की संख्या 293 एवं क्यूआरटी की संख्या 158 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments