Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला पंचायत सदस्यों का अभ्यास वर्ग आयोजित

जिला पंचायत सदस्यों का अभ्यास वर्ग आयोजित

देहरादून/हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हरिद्वार के एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल मंडल के जिला पंचायत सदस्यांे के अभ्यास वर्ग को संबोधित किया।    मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पंचायती व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चल रही योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गांवो की स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जनधन योजना चलाई है देशभर में गांवों में 40 करोड़ खाते खुलवाए हैं और सभी योजनाओं को लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सशक्त उत्तराखंड की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक संकल्प एक विजन के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने कृषि, उद्यान और ग्राम्य विकास की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से अभ्यास वर्क में चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, सासंद माला राज्य लक्ष्मी शाह, संयोजक सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments