Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डप्राउड पहाड़ी सोसायटी ने किया घुघुती महोत्सव का आयोजन

प्राउड पहाड़ी सोसायटी ने किया घुघुती महोत्सव का आयोजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन थर्ड क्लब में प्राउड पहाड़ी सोसायटी द्वारा आयोजित सप्तम घुघुती महोत्सव 2024 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्राउड पहाड़ी सोसाइटी द्वारा हमारी संस्कृति को संजोने रखने और उसके संवर्धन के साथ साथ अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से हमारी पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ने विश्व को दिशा दर्शन दिया है।
    मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कलाकारों के प्रोत्साहन और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश धामी, सचिव गौरव बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, हृदयेश शाही, मनोज, सुमित रतूड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments