Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएमजीएसवाई में भूमि मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरण को प्राथमिकता से ले...

पीएमजीएसवाई में भूमि मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरण को प्राथमिकता से ले अधिकारीः जोशी

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई में आउटसोर्स के माध्यम से लगाए गए जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि कुछ पदों को विभाग द्वारा हटाया जा रहा है।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूआरआरडीए व अन्य अधिकारीगण के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीसवाई के अंतर्गत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत के कार्य शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई में भूमि मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरण को प्राथमिकता लेते हुए शीघ्रता से कार्य किए जाए। इस अवसर पर यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments