Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है, जिसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं जो यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थनों से बर्फ हटाने का कार्य कर रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा रामबाड़ा तक स्थलीय निरीक्षण किया गया हैI साथ ही यात्रा मार्ग में जंगलचट्टी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित एमआरपी में रंग रोगन एवं मरम्मत का कार्य तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments