Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल के समक्ष दिया ‘चारधाम डैशबोर्ड’ का प्रस्तुतीकरण

राज्यपाल के समक्ष दिया ‘चारधाम डैशबोर्ड’ का प्रस्तुतीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा के सुगम एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु आईटीडीए द्वारा तैयार किए गए ‘‘चारधाम डैशबोर्ड’’ का प्रस्तुतीकरण निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष दिया। इस डैशबोर्ड का निर्माण विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय स्थापित कर राज्य में चारधाम यात्रा के सफल संचालन यथा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण, स्क्रीनिंग, यात्रा मार्ग की स्थिति, आवासीय एवं मूलभूत आवश्यकताओं की बेहतर सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं को यथासमय यात्रियों को उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न पहलुओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किया गया है। राज्यपाल द्वारा पूर्व में सम्पूर्ण यात्रा का डिजिटली अनुश्रवण किए जाने हेतु चारधाम डैशबोर्ड निर्माण करने के निर्देश निदेशक, आईटीडीए को दिए गए थे। उक्त के अनुपालन में उनके द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग चारधाम डैशबोर्ड को तैयार किया गया है। निदेशक द्वारा इस डैशबोर्ड के संबंध में पूर्व में राज्यपाल को दिए गए प्रस्तुतीकरण से वर्तमान तक के अद्यतन प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया।
राज्यपाल ने निदेशक आईटीडीए और उनकी पूरी टीम को इस डैशबोर्ड को तैयार करने के लिए बधाई एवं उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण के माध्यम से जिस प्रकार यात्रा से जुड़े विभागों को इसमें एकीकृत किया गया है इससे भविष्य में यात्रा को और बेहतर संचालन हेतु योजना बनाने में आसानी होगी और यात्रियों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह डैशबोर्ड निर्णय-निर्माताओं को यात्रा के प्रभावी प्रबंधन व संचालन करने में मदद करेगा। राज्यपाल ने कहा कि आईटीडीए द्वारा विभिन्न विभागों हेतु तैयार किए जा रहे डैशबोर्ड के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाना सराहनीय है। इससे विभागो में जवाबदेही की भावना और उनकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके एक नई कार्य संस्कृति प्रारंभ करनी होगी जो वर्तमान समय की मांग भी है। उन्होंने कहा डैशबोर्ड कल्चर के माध्यम से विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित होगा तथा उनके अलगाव में कार्य करने की प्रवृत्ति खत्म होगी। गौरतलब है कि आईटीडीए द्वारा सीएम डैशबोर्ड, आपदा प्रबंधन डैशबोर्ड और चारधाम डैशबोर्ड तैयार किया जा रहा है। इस अवसर सचिव नितेश झा, सचिव रविनाथ रामन सहित आईटीडीए के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments