Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएक बार फिर बढ़े टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी...

एक बार फिर बढ़े टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी आया उछाल

देहरादून: शहर में एक बार फिर टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।

दरअसल, बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments