Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में जी20 की बैठक में 20 सदस्य देश, 9 अतिथि देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेटव प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला। जिसमें पूरे भारतवर्ष में 60 जगह पर 200 से भी ज्यादा सफल बैठ के आयोजित हुई इनमें विकास को वैश्विक एजेंट में प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जी-20 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम के कोणार्क चक्र के सामने विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों व अन्य मेहमानों का स्वागत व सत्कार किया। यह भारत की अतिथि देवो भव की संस्कृति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक का होना, हमारे भारतवर्ष का बढ़ता हुआ प्रभाव है। उन्होंने कहा कि इस बैठक से एक पृथ्वी के रूप में हरित पहल को बढ़ावा मिलेगा। वहीं एक परिवार के रूप में समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही एक बेहतर भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी को समन्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन के भीतर भी जी-20, चंद्रयान-3 और आदित्य-1 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments