Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसोमवार से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में धरना

सोमवार से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में धरना

नैनीताल:  कुमाऊं विवि के छात्र नेताओं ने विवि की सोमवार से प्रस्तावित एनईपी एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान कुमांऊ विवि छात्र महासंघ एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गुस्साए छात्रों ने कहा कि अबतक न तो प्रवेश पूरे हुए हैं और न ही आंतरिक परीक्षाएं कराई जा सकी हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया गया। इसके विरोध में छात्रों ने विवि प्रशासन एवं शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

दरअसल कुमाऊं विवि की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित की गई हैं। जोकि 12 दिसंबर तक चलेंगी। छात्र नेताओं ने परीक्षा कार्यक्रम के विरोध में पूर्व में ही परीक्षा नियंत्रक समेत कुलपति से भेंट की। लेकिन यह कार्यक्रम शासन स्तर से तय किए जाने की बात कहते हुए विवि प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया। कार्यक्रम में संशोधन नहीं होने पर शनिवार को कु.विवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष पीयूष जोशी एवं डीएसबी परिसर छात्रसंघ के अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट के नेतृत्व में सभी कॉलेजों के पदाधिकारी मुख्यालय में पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने विवि के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि विवि में पहले छात्रसंघ चुनाव एवं इसके बाद 16 नवंबर तक दीपावली का अवकाश घोषित किया गया।
 इसके बाद तत्काल प्रभाव से परीक्षाएं तय कर दी गई। कहा कि अभी आंतरिक परीक्षाएं भी नहीं हो सकी हैं। साथ ही प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे में छात्र परीक्षा में कैसे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन एवं शासन को परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करते हुए पहली दिसंबर से परीक्षाएं आयोजित करनी चाहिए।

इसी मांग को लेकर छात्रों ने यहां अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच मुख्य गेट पर ताला लगाने से कर्मचारी मुख्यालय में ही कैद हो गए। छात्रों ने चेतावनी दी हैए कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में छात्र महासंघ के अध्यक्ष पीयूष जोशीए उपसचिव सूर्य कमलए छात्रसंघ अध्यक्ष डीएसबी उत्कर्ष बिष्टए सचिव हिमांशु मेहराए उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तवए छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोलाए मोहित पंतएतनुजा पांडेए मोहित बिष्टए तनिष्क मेहराए संजू  आर्याए परीक्षित देवए आशीष कबड़वालए सुनीता सिंहए भूपेष आर्याए हिमांशु गंगवारए दीपक बिष्टए विवेक जोशीए मनीष बिष्ट तथा पीयूष कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments