Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमेयर गामा अपनी व अपने परिवार की संपत्ति सार्वजनिक करेंः रविंद्र सिंह...

मेयर गामा अपनी व अपने परिवार की संपत्ति सार्वजनिक करेंः रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने धर्मपुर स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रविंद्र ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नगर निकाय एवं नगर पालिका चुनाव में हार के डर से चुनाव से भागने की फिराक में है। उन्होंने कहा 5 साल बीत जाने के बाद भी अब जब नगर निगम एवं नगर पालिका का कार्यकाल 2 दिसंबर को समाप्त हो रहा है तो ना अभी तक सरकार परिसीमन ही करा पाई है और ना ही जाति के आधार पर वोटरों का सर्वे साथ ही जिन लोगों और बच्चों ने नए वाटर आईडी कार्ड बनवाने हैं उनके लिए भी अभी तक कोई प्रक्रिया नहीं हो पाई है उन्होंने कहा की 5 साल का समय कम नहीं होता अब जब नगर निगम और नगर पालिका का कार्यकाल पूरा हो रहा है तो सरकार एवं उसके नुमाइंदे एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं, उन्होंने कहा इसका मुख्य कारण सरकार के मन में हार का डर है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार के डर से चुनाव को टालना चाहते हैं और कहीं ना कहीं उनको हार से होने वाले नुकसान मसलन उनकी कुर्सी का हिलना भी एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून की यदि बात की जाए तो पिछला 5 वर्ष घोटाले की भेंट चढ़ा उन्होंने कहा जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई का किस प्रकार कोविड काल में सैनिटाइजेशन के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला हुआ और इससे पूर्व भी कूड़ा उठान एवं नगर निगम के कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टरों में किस प्रकार धड़ल्ले से घपले हुए उन्होंने कहा इतना ही नहीं बल्कि भाजपा के कई पार्षद तो घोटाले से घिरे रहे। उन्होंने देहरादून के मेयर को घेरते हुए कहा कि देहरादून के मेयर ने पिछले 5 वर्ष के अपने कार्यकाल में अपनी संपत्ति को 100 गुना बढ़ा लिया उन्होंने कहा की किस प्रकार मेयर सुनील उनियाल गामा ने जनता के पैसे का दुरुपयोग कर अपना घर भरा उन्होंने कहा सुनील उनियाल गामा के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी सरकार ने दबाया यह भी एक प्रकार का घोटाला है उन्होंने कहा कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है जनता इसका जवाब जानना चाहती है उन्होंने सुनील उनियाल गामा को घेरते हुए उनसे प्रश्न किया कि मेयर साहब अपने व अपने परिवार की संपत्ति को सार्वजनिक कर जनता के सामने घोषित करें जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments