Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवाओं को दिया लोक सेवा आयोग ने नए साल का तौफा, जारी...

युवाओं को दिया लोक सेवा आयोग ने नए साल का तौफा, जारी किया परीक्षा कैलेंडर

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल में कई विभागों में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगा। आयोग ने अगले साल होने वाली 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) से मिलीं 15 भर्तियों को भी शामिल किया गया हैं। 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए साल में कौन सी भर्ती की कब परीक्षा होगी, यह युवाओं को पहले ही पता रहेगा। जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से जारी तिथियों का भी ध्यान रखा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि नए साल में कई विभागों में 5,700 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इन सभी को मिलाकर 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। इनमें यूकेएसएसएससी से आई 15 भर्तियों को भी शामिल किया गया है।

राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में महिला आरक्षण, दिव्यांग आरक्षण आदि से संबंधित विसंगतियों से कई अधियाचन शासन में लंबित हैं। शासन से लगातार संपर्क में हैं। जल्द ही संशोधित अधियाचन आने के बाद भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments