Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद में जल्द दिखेंगी आधुनिक आउटलेट, कैफे, रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों...

जनपद में जल्द दिखेंगी आधुनिक आउटलेट, कैफे, रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विपणन की सुविधा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जाएंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में जहां आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्टेªट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकत्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। वहीं सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा। डीएम सविन बसंल ने नैनीताल में जिलाधिकारी रहते बनाए गए थे आधुनिक किचन। गुच्चु पानी पर्यटन स्थल एक आउटलेट खोली जा रही है जो कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, देश के विभिन्न राज्यों, से पर्यटक आते हैं उनको पहाड़ी व्यंजन तथा आर्गेनिनक पहाड़ी उत्पाद मिलेंगे, जिससे राज्य के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के के आइडिया पर एनआरएलएम से स्वयंसहायता समूहों की आजीविका बढाने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि 04 स्थानों कचरही परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी मेें यह कार्य शुरू किया जा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments