Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘हरित देहरादून पहल’ के तहत पौधारोपण कर दिलाई जा रही रखवाली की...

‘हरित देहरादून पहल’ के तहत पौधारोपण कर दिलाई जा रही रखवाली की शपथ

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के अन्तर्गत ‘हरित देहरादून पहल’ वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद के नागरिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत आईएसबीटी तक हरिद्वार बाईपास रोड को वृक्ष लगाकर किया जा रहा है ‘हराभरा’। नागरिकों को वृक्षों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है।
आज ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत आज हरिद्वार बाईपास रोड पर लगभग 260 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाये गए है तथा वृक्ष लगाने का कार्य गतिमान है। ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण की शुभारम्भ तिथि 20 जून से अबतक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 681 से अधिक वृक्ष लगाये जा चुके हैं, जिनमें चकराता रोड, कैनाल रोड, एफआरआई, कौलागढ, जी.एम.एस रोड, विकासनगर, सेलाकुई, बिष्ट गांव, मोथोरोवाला, आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘हरित देहरादून पहल’ मुहिम से जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने नागरिक से अनुरोध किया इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments