Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराधा रतूड़ी बनेंगी ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस

राधा रतूड़ी बनेंगी ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस

देहरादून। वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगी। वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू के रिटायरमेंट के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस होंगी। एसएस संधू के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली हैं। वर्तमान में राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 31 जनवरी को जैसे ही वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू रिटायर होंगे, राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव बन जाएंगी। राधा रतूड़ी के नाम की घोषणा से पहले उत्तराखंड में मुख्य सचिव के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा थी कि क्या एसएस संधू को फिर से सेवा विस्तार मिलेगा या फिर उनके बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस बनेंगी। उत्तराखंड को अब पहली महिला मुख्य सचिव मिलने जा रही हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी और शासन में अपर मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनेंगी। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी फिलहाल शासन में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रही हैं। वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे करीबी अफसरों में शामिल हैं। उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments