Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराहुल गांधी ने किया वीडियो साझा: कहा किसान है भारत कि ताकत

राहुल गांधी ने किया वीडियो साझा: कहा किसान है भारत कि ताकत

देहरादून : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें।

राहुल गांधी ट्विटर पर लिखा कि उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी ‘तपस्या’ को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही उन्होंने 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सोनीपत में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं।

गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान – अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं तो साथ में MSP और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments