Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश, होने लगा ठंड का...

दून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश, होने लगा ठंड का अहसास

देहरादून:  सोमवार को राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है।

उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चली। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने  सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। इधर हल्दानी में मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्द्वानी में दोपहर में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और अंधेरा छा गया।

नैनीताल रोड समेत तमाम व्यस्ततम मार्गों पर वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चलते देखे गये। जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेश भर में आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान की सूचना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments