Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन नैनीताल में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन नैनीताल में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस

नैनीताल। राजभवन नैनीताल में पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित उत्तराखण्ड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी बंगाल के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि बंगाल की धरती स्वाधीनता के जन जागरण का केंद्र रही है साथ ही विरासत, कला, नृत्य और संस्कृति बेहद समृद्ध है। बंगाल की पवित्र भूमि रविन्द्र नाथ टैगोर, सुभाष चन्द्र बोस, स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों की जन्मस्थली रही है। बंगाल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र रहा है और भारत के महान कलात्मक और बौद्धिक केन्द्रों में से एक रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्य के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जो ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की परिकल्पना को साकार करता है। इस तरह के आयोजन हमें एक-दूसरे राज्य की कला, संस्कृति को जानने का अवसर प्रदान करते हैं साथ ही अनेकता में एकता हमारी समृद्ध विरासत को दर्शाते है। देश के सभी राजभवनों में राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाने की यह नई परम्परा देश की एकता के लिए एक अनूठी पहल है। ये भारतवासियों को एकसूत्र में जोड़ने के लिए अनोखा उदाहरण है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, पश्चिम बंगाल की निवासी शर्मिला मित्रा, पांचाली सेन, कृष्णा दत्ता, तुहिना मित्रा, कोहिना मित्रा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments