Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयलाउडस्पीकर हटाने को लेकर राज ठाकरे ने पुणे पुलिस आयुक्‍त को लिखा...

लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राज ठाकरे ने पुणे पुलिस आयुक्‍त को लिखा पत्र

देहरादून: लाउडस्पीकर हटाने को लेकर उठे विवाद में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मुखर हो गए हैं। मनसे प्रमुख ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी मौलवी इस बा‍त का लिखित आश्‍वासन दें कि वो लाउडस्‍पीकर से अजान नहीं करेंगे।

महाराष्‍ट्र से उपजे लाउडस्‍पीकर विवाद में अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में राज ने कहा है‍ कि सभी मौलवी इस बात का लिखित तौर पर बयान दें कि वो लाउडस्‍पीकर से अजान नहीं करेंगे। उन्‍होंने अपने पत्र में एक बार फिर कहा है कि यदि उन्‍होंने इसको नहीं माना तो वो इस बार पुलिस स्‍टेशनों के सामने ही लाउडस्‍पीकरों से हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे। राज ठाकरे ने यहां तक कहा है कि यदि पूरे राज्‍य के मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर नहीं उतारे गए तो इसका परिणाम जो होगा, उसके लिए उनकी पार्टी जिम्‍मेदार नहीं होगी। 

बता दें कि महाराष्‍ट्र से उपजा लाउडस्‍पीकर विवाद अब देश के दूसरे राज्‍यों में भी पहुंच चुका है। महाराष्‍ट्र में ही इस मुद्दे पर काफी कुछ हो चुका है। इससे पहले राज ठाकरे की तरफ से 3 अप्रेल तक की समय सीमा दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि यदि 4 अप्रेल को किसी भी मस्जिद से लाउड स्‍पीकर पर अजान हुई तो वो इसका जवाब वहां पर हनुमान चालिसा का पाठ कर देंगे। उन्‍होंने राज्‍य के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालिसा का पाठ करने का भी एलान किया था।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments