Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की भेंट

सेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने श्री जोशी को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि सेतु आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड में मौजूद विविध संभावनाओं के साथ देश व विदेश के निवेशकों को जोड़कर स्थानीय जनमानस को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों का निर्धारण करना है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां के युवा, माताएं और बहनें प्राकृतिक रूप से प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से उत्तराखण्ड के आम जनमानस में केन्द्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता लाई जानी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि नई नीतियों के निर्धारण में रोजगार सृजन के साथ-साथ निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण एवं युवाओं, माताओं और बहनों के लिए विशेष स्थान रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण का लक्ष्य बनाने के साथ-साथ क्रियान्वयन करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments