Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का भी प्रतीक है।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व का यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना को भी बढावा देने वाला है। भाई बहन के पवित्र रिस्ते, आत्मीयता एवं आपसी स्नेह से जुडा यह पर्व सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करे इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए संकल्पबद्ध होकर सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करा रही है। आज हमारी नारीशक्ति अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है। मुख्यमत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उत्तराखण्ड के विकास में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रक्षा बन्धन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments