Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में निकाली आक्रोश रैली

हरिद्वार में निकाली आक्रोश रैली

हरिद्वार। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी हिंसक घटनाएं जारी हैं। खासकर हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। जिस पर हरिद्वार के संत समाज ने चिंता जताई है। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं। आज भी हरिद्वार में साधु संतों ने ‘संत आक्रोश रैली’ निकाली। यह आक्रोश रैली हरिद्वार के कुचली आश्रम से शुरू होकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर संपन्न हुई। जहां संतों हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।
संत आक्रोश रैली में शामिल संतों का कहना था कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, उसे रोका जाना चाहिए। इसे लेकर भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संगठन को इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। ताकि, हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों की रक्षा की जा सके। साधु संतों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं की जो हालात है, उसे लेकर मन में काफी आक्रोश है, जिसके चलते संतों ने एक आक्रोश रैली निकली है।
संतों का कहना है कि आखिर हिंदू कब तक सहन करेगा। बांग्लादेश में यह सब रुकना चाहिए। कुछ संतों का कहना है कि बांग्लादेश के 2 करोड़ हिंदुओं की रक्षा के लिए एक अलग से देश बनाया जाना चाहिए। जिन लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले किए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संतों की रैली का हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने एक सुर में हिंदुओं की सुरक्षा करने की मांग उठाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments