Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क पर बिखर रहे बचपन को रेस्क्यू कर संवारने में तेजी से...

सड़क पर बिखर रहे बचपन को रेस्क्यू कर संवारने में तेजी से कार्य किया जा रहाः डीएम

सड़कों पर घूम रही बचपन को संवारने के लिए अंगिकृत करने वाले आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर का निर्माण कार्य युद्ध पर जारी
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल निर्देशन एवं अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत जनपद देहरादून के शहरों में भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। भिक्षावृति उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान बनाकर, रेखीय विभाग को अभियान सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
माइक्रो प्लान के तहत साधु राम इंटर कॉलेज में बन रहे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, का कार्य तेजी से चल रहा है, यह आधुनिक शिक्षा प्रणाली व अन्य क्रियात्मक गतिविधि से सुसज्जित सेंटर है, जंहा विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों के मन को रिफॉर्म किया जाएगा । यहां बच्चों के लिए रहने, खाने, खेलने आदि का समस्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विधिक औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर में लाया जाएगा। जहा भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए शिक्षा के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शहर में भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने दो वाहन क्रय कर लिए गए हैं, जिनका ट्रायल शहर में चल रहा है। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मुख्यमंत्री विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त 12 से अधिक बच्चों का विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया। डीएम बंसल साधुराम इंटर कॉलेज राजा रोड देहरादून में आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर के निर्माण कार्य का प्रतिदिन ले रहे हैं अद्यतन जानकारी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments