Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदहेज की मांग पूरी न करने पर शादी करने से किया इंकार,...

दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी करने से किया इंकार, शिकायत पर मुद्दमा दर्ज

देहरादून: लड़की के पिता से दहेज के रुप में छह लाख नकद व सभी के लिए सोने के गहने व अंगूठी की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों द्वारा शादी से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। घरेलू सामान खरीदने के लिए तीन लाख रुपये लेने के बावजूद लड़के व उसके स्वजन ने शादी से इन्कार कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक उसकी माता.पिता व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस महानिदेशक को दी शिकायत में अंसारी मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अलीगढ़ के गुरु रामदास नगर निवासी रतनेश सिंह के साथ तय हुई थी। रतनेश ने खुद को साफ्टवेयर इंजीनियर बताया और 18 अप्रैल को देहरादून में सगाई की। शादी की तिथि छह मई 2019 को तय हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सगाई के दौरान उन्होंने लड़के पक्ष को 51 हजार रुपये नकद, सोने की चेन व अंगूठी दी। रतनेश उसके पिता महाराज सिंह और माता सुधा चौहान ने विवाह से पूर्व अपनी पसंद का घरेलू सामान खरीदने के लिए तीन लाख रुपये मांगे।

इस पर उन्होंने तीन लाख रुपये दे दिए। शादी के लिए सहस्रधारा रोड स्थित एक रिसोर्ट बुक किया गया। शादी के कार्ड बंट जाने के बाद नौ मार्च 2019 को रतनेश सिंह व उसके स्वजन ने छह लाख नकद, सभी के लिए सोने के गहने व अंगूठी की मांग की। जब युवती के स्वजन ने देने में असमर्थता जताई तो आरोपितों ने शादी से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उनकी बेटी ने रतनेश से बात की तो उसने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। शहर कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रतनेश सिंह, उसके पिता महाराज सिंह, माता सुधा चौहान व दीपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments